एक disrespectful teenager के साथ कैसे व्यवहार करें

disrespectful teenagers

Synopsis

Parents को यह लगता है कि बच्चे अगर अपनी बात रख रहे हैं या आपकी बात को नहीं मान रहे हैं तो वह disrespect है तो ऐसा नहीं है।

कई बार disrespectful teenagers से deal करना पेरेंट्स के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण हो जाता है। यह parents के लिए बहुत frustrating होता है। Parents को लगता है की बच्चे उनकी respect नहीं कर रहे है I उनकी बात नहीं मान रहे है। बतौर parents हमें भी यह समझना चाहिए कि बात को ना मानना disrespect नहीं है। बच्चों की body language, उनका expression, अगर वह ठीक नहीं है तो वह disrespect है। इस तरह की behavior जहा पर body language से, उनके expression से, लगता है कि वो बड़ों की respect नहीं कर रहे हैं I वह हम कैसे ठीक कर सकते है यह हम इस आर्टिकल में discuss करेंगे।

एक disrespectful teenagers को कैसे deal करें ?

Disrespectful teenagers की राय को स्वीकार करिए :

सबसे पहले यह समझना होगा कि जब बच्चे बड़े हो रहे हैं तो वो भी खुद की अपनी एक identity बनाना चाहते है। वह चाहते हैं कि उनकी identity की भी respect हो। वो थोड़ा independence भी चाहते हैं और freedom of expression भी चाहते हैं।

Parents को यह लगता है कि बच्चे अगर अपनी बात रख रहे हैं या आपकी बात को नहीं मान रहे हैं तो वह disrespect है तो ऐसा नहीं है। बच्चे अगर अपनी कोई बात कह रहे हैं जो आपकी बात से different है तो आप उनकी opinion को भी सुनिए I समझने की कोशिश करिए कि वो ऐसा क्यों कह रहे हैं?

Also Read:

माता-पिता /Parents बने तो जीवन में महत्वपूर्ण changes के लिए तैयार रहें

अभिभावक एवं बच्चों का रिश्ता: क्या बच्चे इसे बनाए रखने के लिए जिम्मेदार नहीं?

Open और effective communication करिए :

आपको बच्चों के साथ open और effective communication रखना चाहिए। जब बच्चे बड़े हो रहे हों, तो आप भी उनसे ऐसे मत बात करिए कि उनकी कोई identity नहीं है, उनकी opinion की value नहीं है। आप उनको respect दीजिए तो अब वह भी आपकी बात को सुनेंगे। आप उनको समझना शुरू करिए और फिर वह आपको समझेंगें।

बच्चों के साथ आप empathy रखिएऔर उनके point of view को समझिए। अगर बच्चों का आपके साथ कभी rude behavior होता है जो आपको ठीक नहीं लगता है I आप उसको firmly उनको explain करें, उनकी insult ना करें, ना blame करें।उन्हें blame तो आप किसी भी तरह से बिल्कुल मत करिए I Blame करने से वह आपसे बिल्कुल दूर हो जाएंगे और आपकी बात को नहीं सुनेंगे। जब कभी उनका behavior rude हो तो आप उस समय शांत रहें और अलग से उनसे बात करें I उनको बताएं कि यह behavior आपको क्यों खराब लगा I इसका उनकी life पर भी क्या असर पड़ेगा? यह चीज़ आप जब आराम से बैठकर उनको समझाएंगे तो वह इस बात को appreciate करेंगे कि आपने उनकी बात बिना blame किए को समझा I

थोड़ी सी समझदारी से disrespectful child को सुधार कर एक obedient child बन जाएगा।

सहानुभूति रखे और Disrespectful Teenagers का perspective develop करें:

जब कभी उनका behavior rude होता है तो उस समय आप react मत करें,I आराम से बैठकर अलग से बात करें और उनको clear कर दें कि उनकी limits क्या हैं? Open discussion अलग चीज़ है, लेकिन insult करना अलग चीज़ है। दोनों को differentiate करके बताएं। आप उनको समझाएं कि उनकी body language कैसी होनी चाहिए I Expression कैसा होना चाहिए, किस तरह के words को नहीं use करना चाहिए। आप यह मत expect करिए कि बच्चे सब कुछ अपने आप से सीख जाते हैं। जब आप इन चीज़ों को detail में समझाएंगे तो वह ध्यान रखेंगे I ऐसा भी नहीं कि आपने एक बार बता दिया तो वह हमेशा के लिए हो गया। आपको बार बार यह चीज़ करनी पड़ेगी, बार बार यह समझाना पड़ेगा। लेकिन हर बार आपको वैसे ही calm होकर समझाना पड़ेगा।

आप यह continuity बनाए रखिए और बिल्कुल भी disheartened मत होइए। जब भी बच्चे किसी भी तरह की गलत बात करते हैं, तो आप आराम से बैठकर उनसे बात करेंगे तो वो इस चीज़ को सीख जाएंगे। बच्चों को खुद भी कई बार नहीं मालूम होता है कि वो जो बात कह रहे हैं उनको नहीं कहनी चाहिए। जब आप point out करेंगे, समझाएंगे तो वह उसको feel करेंगे। तो इसमें आपको patience की ज़रूरत है, Empathy की ज़रूरत है और बिना judgmental हुए उनसे बात करने की ज़रूरत है।

Suggested Readings

Negative thoughts को positive thoughts में बदलने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए

Parents अपने बच्चों को संपूर्ण समर्थन कैसे दे सकते हैं

जीवन में छोटी छोटी चीजों से खुशी कैसे पा सकते हैं

कार्यों का महत्व समझाइए :


बच्चे से cooperation request करते समय काम की importance और aim समझाना जरूरी है। Age appropriate भाषा और उदाहरणों से आप बच्चों को उस काम की importance , उसके values और उस काम से होने वाले फायदे को समझा सकते है। यह perspective responsibility की भावना को बढ़ावा देता है I बच्चों को और अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

Rude Behavior को संबोधित करना और Limits set करना :

शांत और समझदार व्यवहार बनाए रखना महत्वपूर्ण है I Rude behavior को भी तुरंत address करना भी बहुत जरूरी है। Limit set करने और respectful communication से बच्चों को उनके कामों के results को समझने में मदद मिलती है। बच्चों को respectful behavior सिखाने का यह process निरंतर चलता रहना चाहिए। यह ensure करना जरूरी है अगर आप चाहते है कि बच्चे respectful behavior की importance को पहचानें।

निष्कर्ष:

Disobedience से निपटने के लिए एक balanced approach की जरूरत होती है। माता-पिता के अधिकार को बनाए रखते हुए बच्चे की autonomy का भी सम्मान करें। Open communication, understanding, and empathy को encourage करके, माता-पिता एक ऐसा environment बना सकते हैं I जहां disobedience को constructive एप्रोच की तरह लिया जा सके। Respectful interactions के द्वारा बच्चे valuable life skill सकते हैं I अपने माता-पिता के साथ मजबूत रिश्ते develop कर सकते हैं।

Sign up to receive new posts

Subscribe to get e-book

.

Picture of Anshu Shrivastava

Anshu Shrivastava

मेरा नाम अंशु श्रीवास्तव है, मैं ब्लॉग वेबसाइट hindi.parentingbyanshu.com की संस्थापक हूँ।
वेबसाइट पर ब्लॉग और पाठ्यक्रम माता-पिता और शिक्षकों को पालन-पोषण पर पाठ प्रदान करते हैं कि उन्हें बच्चों की परवरिश कैसे करनी चाहिए, खासकर उनके किशोरावस्था में।

Picture of Anshu Shrivastava

Anshu Shrivastava

मेरा नाम अंशु श्रीवास्तव है, मैं ब्लॉग वेबसाइट hindi.parentingbyanshu.com की संस्थापक हूँ।
वेबसाइट पर ब्लॉग और पाठ्यक्रम माता-पिता और शिक्षकों को पालन-पोषण पर पाठ प्रदान करते हैं कि उन्हें बच्चों की परवरिश कैसे करनी चाहिए, खासकर उनके किशोरावस्था में।

Follow me on
Like this article? Share.

Leave a Reply

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

Popular Posts

“खुशी का असली रहस्य दैनिक जीवन के सभी विवरणों में सच्ची रुचि लेने में निहित है!!"

19-March-24

Discover more from Parenting By Anshu (Hindi)

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading