Ajita Chapter 15: सकारात्मक दृष्टिकोण / positive outlook

Synopsis

इसीलिए अजिता को काम में व्यस्त देखकर अजय को गुस्सा आ जाता था और उस दिन भी वही हुआ।

Ajita Chapter 15: सकारात्मक दृष्टिकोण / positive outlook

“तो इसका मतलब आप इसलिए शादी के लिए तैयार हुई क्योंकि आपको आगे पढ़ाई करने का आश्वासन मिला था?

फिर क्या सच में ऐसा हुआ?

आपको तो पढ़ाई की इजाज़त मिली नहीं थी”।

“अपने परिवार के लोगों की खुशी की कीमत पर कुछ हासिल करने का कोई अर्थ नहीं है।

उस समय के दौरान मैंने घर के कई सारे दूसरे काम सीखे।

केवल एक प्रमाण पत्र या डिग्री पाना ही शिक्षा नहीं है, मैं जानती थी कि वे लोग एक दिन मुझे ज़रूर समझेंगे और पढ़ने की अनुमति देंगे और देखो वैसा ही हुआ।

आज मेरे पास परास्नातक की डिग्री है। इस डिग्री का वास्तविक मूल्य मेरे लिए अब है।”अजिता बोली,

उसका सकारात्मक दृष्टिकोण ही उसके जीवन के हर पहलू में उसे साथर्क बना देता था।

अजय को उसका जवाब मिल गया था, लेकिन वह अभी भी यही मानता था कि शादी जिम्मेदारियों और परेशानियों का नाम है,

इन्हीं जिम्मेदारियों के कारण ही अजीता की पढ़ाई वैसी नहीं हो पा रही थी, जैसी वह कर सकती थी।

इसीलिए अजिता को काम में व्यस्त देखकर अजय को गुस्सा आ जाता था और उस दिन भी वही हुआ।

“मुझे लगता नहीं कि आपके ऊपर मेरी बात का कोई असर पड़ा है।

पिछली बार भी मैंने आपको कितना समझाया था, खैर अब आपको जो मन हो वही करिए। अभी क्या-क्या काम रह गया है, मुझे बता दीजिए, मैं नहाकर आता हूँ फिर करा लूँगा।”

अजय यह कहकर सोफ़े से उठा और बाथरूम की तरफ चला गया।

अजिता को अजय की बात से ग्लानि होने लगी थी।

अजय की बात सही थी और वह अजिता की भलाई के लिए ही कह रहा था।

“इतने ज्यादा पकवान बनाने की क्या जरूरत थी।

अभिनव तो छोटा ही है अगर कम चीज़े भी बनाती तो भी वह खुश ही रहता लेकिन अब तक तो सब बन ही चुका था।” अजिता ने सोचा

“अब होली के बाद वह पढ़ाई में ध्यान लगाएगी और अच्छे नंबर लाकर दिखाएगी।”

उसने मन से निर्णय लिया, लेकिन हमेशा वैसा नहीं होता जैसा हम लोग सोचते हैं और कुछ वैसा ही अजिता के साथ हुआ।

Sign up to receive new posts

Subscribe to get e-book

.

Picture of Anshu Shrivastava

Anshu Shrivastava

मेरा नाम अंशु श्रीवास्तव है, मैं ब्लॉग वेबसाइट hindi.parentingbyanshu.com की संस्थापक हूँ।
वेबसाइट पर ब्लॉग और पाठ्यक्रम माता-पिता और शिक्षकों को पालन-पोषण पर पाठ प्रदान करते हैं कि उन्हें बच्चों की परवरिश कैसे करनी चाहिए, खासकर उनके किशोरावस्था में।

Picture of Anshu Shrivastava

Anshu Shrivastava

मेरा नाम अंशु श्रीवास्तव है, मैं ब्लॉग वेबसाइट hindi.parentingbyanshu.com की संस्थापक हूँ।
वेबसाइट पर ब्लॉग और पाठ्यक्रम माता-पिता और शिक्षकों को पालन-पोषण पर पाठ प्रदान करते हैं कि उन्हें बच्चों की परवरिश कैसे करनी चाहिए, खासकर उनके किशोरावस्था में।

Follow me on
Like this article? Share.

Leave a Reply

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

Popular Posts

“खुशी का असली रहस्य दैनिक जीवन के सभी विवरणों में सच्ची रुचि लेने में निहित है!!"

19-March-24

Discover more from Parenting By Anshu (Hindi)

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading