Episode 8 – पड़ोसी की शादी

Beautiful couple

Synopsis

 निर्मल और दिव्या के घर से आने के बाद उन्हें रात मे नींद अच्छी नही आ रही थी। पेट भी कुछ खराब लग रहा था, शायद पेट में एसिडिटी बढ़ गई थी। तीन दिन से शादी के समारोह में खाना भी बहुत गरिष्ठ खा रहे थे। लड़की वाले दिल्ली के थे इसलिए लड़के वाले बारात लेकर दो दिन पहले दिल्ली आ गए थे। लड़के वालों का दूसरे शहर में आकर शादी करना शर्मा जी को अच्छा नही लगा।

“यह क्या बात हुई कि लड़के वाले पूरा तामझाम लेकर दूसरे शहर आ गए। कितनी परेशानी होती है सबको। वरना अपने शहर में आराम से शादी हो जाती।” शर्मा जी ने सोचा।

शर्मा जी को दरअसल पैसे खर्च करके शादी अटेण्ड करना अच्छा नहीं लगा। अपने शहर में होते तो बिना किसी खर्च के आराम से चले जाते। उन्हें लड़को वालों पर बहुत गुस्सा आ रहा था। यहाँ ना आते तो दिव्या और निर्मल के घर भी नहीं जाना पड़ता।

शर्मा जी को प्यास लगी तो अंधेरे में ही पानी लेने उठे ताकि सुमन जग न जाए लेकिन पानी का गिलास हाथ से छूट गया तो गिलास गिरने की अवाज से सुमन उठ गयी और बोली,

“नींद नही आ रही है क्या?” सुमन रजाई से चेहरा बाहर निकाले शर्मा जी के जवाब का इंतजार कर रही थी। शर्मा जी हड़बड़ा गए और बोले,

“तुम सो जाओ, तुम्हें क्या करना।” शर्मा जी ने रुखा सा जवाब दिया। 

सुमन अंधेरे में शर्मा जी के चेहरा पढ़ने की कोशिश कर रही थी। उसे लग गया था कि शर्मा जी किसी बात से परशान हैं।

सुमन ने दिमाग पर जोर डाला कि क्या बात हो सकती है, पर कुछ समझ नहीं आया। वह तो पूरे दिन साथ में ही थी। हुआ तो कुछ भी नहीं और न किसी के साथ झगड़ा हुआ, फिर इन्हें क्या हो गया है? 

सुमन रजाई हटा के खड़ी हो गयी, हालाँकि ठंड मे रजाई से निकलना काफी मुश्किल था और नींद भी आ रही थी पर शर्मा जी को बिना पूछे अब नींद भी नहीं आएगी।

“क्या हो गया?’ कुछ परेशानी हो रही है?” सुमन ने प्यार से पूछा।

“नहीं, बस नींद नहीं आ रही है, मुझे दूसरी जगह नींद नहीं आती है। गद्दा भी ज्यादा मुलायम है।” शर्मा जी ने मुँह बनाते हुए कहा। 

“नींद नहीं आ रही है,” सुमन ने सोचा।

अभी कल ही तो कमरा देखकर इतने खुश नज़र आ रहे थे। लड़की वालों ने सभी मेहमानों को फाइव स्टार होटल में रुकवाया था। सारी सुविधाये थी वहाँ, खाना भी बहुत बढ़िया था। कहीं आने-जाने के लिए गाडियाँ भी थी, इतनी सुविधायें तो उनके अपने घर में भी नहीं है। आज सुबह तक तो काफ़ी मस्त लग रहे थे और एक दिन पहले पूरी रात खर्राटों के साथ बीती थी। शर्मा जी जब भी बहुत खुश होते है तो उनके खर्राटे बढ़ जाते है। सुमन को वैसे तो खर्राटों की आदत हो गयी है लेकिन जब ज्यादा हो जाता है तब नींद नहीं आती है इसलिए कल रात सुमन को ठीक से नींद नहीं आई।

“सोने की कोशिश करिये नहीं तो कल फंक्शन में नींद आने लगेगी।”

“ठीक है, ठीक है, मैं सो जाऊँगा। तुम क्यों उठ गई हो जाओ, सो जाओ,” शर्मा जी थोड़ा नरम हुऐ।

Sign up to receive new posts

Subscribe to get e-book

.

Picture of Anshu Shrivastava

Anshu Shrivastava

मेरा नाम अंशु श्रीवास्तव है, मैं ब्लॉग वेबसाइट hindi.parentingbyanshu.com की संस्थापक हूँ।
वेबसाइट पर ब्लॉग और पाठ्यक्रम माता-पिता और शिक्षकों को पालन-पोषण पर पाठ प्रदान करते हैं कि उन्हें बच्चों की परवरिश कैसे करनी चाहिए, खासकर उनके किशोरावस्था में।

Picture of Anshu Shrivastava

Anshu Shrivastava

मेरा नाम अंशु श्रीवास्तव है, मैं ब्लॉग वेबसाइट hindi.parentingbyanshu.com की संस्थापक हूँ।
वेबसाइट पर ब्लॉग और पाठ्यक्रम माता-पिता और शिक्षकों को पालन-पोषण पर पाठ प्रदान करते हैं कि उन्हें बच्चों की परवरिश कैसे करनी चाहिए, खासकर उनके किशोरावस्था में।

Follow me on
Like this article? Share.

Leave a Reply

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

Popular Posts

“खुशी का असली रहस्य दैनिक जीवन के सभी विवरणों में सच्ची रुचि लेने में निहित है!!"

19-March-24

Discover more from Parenting By Anshu (Hindi)

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading