दीवाली celebration में आप बच्चों को कुछ पेरेंटिंग टिप्स दे सकते हैं। इस celebration के time में parents अपने बच्चों को कुछ बहुत important values दे सकते हैं जो बच्चों के लिए हमेशा काम आऐंगे। वह उनको हमेशा याद रख सकते हैं। ऐसी वो कौन सी चीज़ें हैं जो parents, दीवाली के celebration के साथ साथ बच्चों को सिखा सकते हैं, हम लोग इस आर्टिकल में discuss करेंगे।
दिवाली पर बच्चों के लिए Valuable Parenting Tips
Victory of good over evil:
हम सब जानते हैं कि दीवाली एक symbol है बुराई पर अच्छाई की जीत का। इस बात को हम लोग अपने बच्चों को बहुत अच्छी तरह से सिखा सकते हैं। हम जिस कारण दिवाली celebrate करते है उसकी Story बता सकते हैं। भगवान् राम ने रावण का वध किया था। यह एक symbol होता है कि किस तरह से हम बुरी चीज़ों को खत्म करके और अच्छी चीज़ों से उसको जीत सकते हैं।
यह चीज़ सिखाने के लिए आप इन stories को सुना सकते हैं। Story से बच्चों के मन में यह चीज़ बैठ जायेगी कि हमेशा सही की ही जीत होती है और बुराई हमेशा हारती है। उनको पूरी जिंदगी के लिए यह एक नीव का काम करेगा। इस तरह आप उनको यह बात अच्छी तरह से सिखा देंगे कि कोई भी negative emotions, negative बातें जैसे jealousy, arrogance, greed ये सारी चीज़ें छोड़कर और हमेशा अच्छे path पर चलना चाहिए। दीवाली को celebrate करने का यह सबसे बड़ा फायदा है।
Family Bonding
दीवाली एक ऐसा celebration है जिसमें पूरी family मिलकर celebrate करती हैं। दीवाली की शुरुआत घर की cleaning से हो जाती है। Decoration की जाती है, उसके बाद जैसे जैसे दीवाली के दिन नज़दीक आते हैं shopping होती है और घर में lights लगती हैं। खाने की अच्छी अच्छी चीज़ें बनाई जाती हैं। घर में इन सारे process में पूरी family एक साथ मिलकर उसको celebrate करती है। ये एक मौका है बच्चों को ये समझाने का की इस तरह से हम लोग family के साथ मिलकर किसी भी occasion को, बड़े अच्छे से spend कर सकते है। Family के साथ हमेशा जुड़ के रहना चाहिए क्योंकि enjoyment तो family के साथ होने पर ही होता है। इस तरह की बातों से बच्चों के मन में यह आता है कि उनको हमेशा family के साथ ही bond बना कर रखना है। किसी भी खास occasion पर उनको एक साथ होना है। ये उनको पूरी जिंदगी उन्हें काम आएगा।
Respect of elders:
दीवाली में यह परंपरा है कि हम पूजा करने के बाद बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं। यह चीज़ बच्चों को भी सिखाएं कि हमें बड़े लोगों का आशीर्वाद लेना क्यों जरूरी है। बड़ों की blessings लेना एक custom क्यों है? यह इसलिए है कि हमेशा हमारे बड़े चाहे जितने बड़े हो जाएं, उनकी wisdom हमेशा हमसे ज़्यादा होगी। उनकी blessing होना, उनका हमारे ऊपर हाथ होना, ये एक बहुत ही valuable चीज़ है। उनकी importance को समझें। अगर बच्चे इस बात को समझ जाते है तो उनके मन में elders के लिए respect रहेगी, प्यार रहेगा। वो आपकी family को एक बनाने में बहुत help करेंगे। इसलिए घर के elders से blessings जरूर लें। इसकी बहुत importance है।
importance o Cleanliness
दीवाली में सब लोग अपने घर को बहुत अच्छे से clean करते हैं। यह हमारा culture है। हमेशा से एक ऐसा tradition चलता चला आया है कि जब भी दीवाली आती है तो सब लोग अपने घर को या तो white wash करवाते हैं, paint करते हैं, और अगर नहीं भी कर रहे हैं तो वो thoroughly clean करते हैं। जो cleaning, सालभर नहीं हो पाती है वह भी इस समय की जाती है। यह दिखाता है कि भगवान को अगर हम खुश करना चाहते हैं तो हमारा घर पूरी तरह से साफ होना चाहिए तभी वो हमारे घर में आऐंगे। ये चीज़ बच्चों के लिए समझना बहुत important है। साफ़ सफाई से न केवल घर अच्छा लगते है बल्कि यह personal hygiene की भी बात है।
इस मौके पर आप बच्चों को इसका भी महत्व बता सकते है कि हम लोग घर को क्यों clean करते हैं। उनको इसमें participate कराइए ताकि वह भी अपने level का जितना वह कर सकते हैं उन कामों में आपका हाथ बँटाये। अपनी कप्बोर्ड को खुद clean करें। इस process में उनको involve करके ये चीज़ समझाते भी जाएं कि हम लोग को क्यों environment clean रखना चाहिए।
उनको कोई भी trash street side में नहीं डालना चाहिए। जब भी दीवाली होती है बच्चे पटाखे छुड़ाते हैं और बहुत बार अपने polythene और उनके wrap बाहर ही छोड़ देते हैं। उनको ये भी बताइए कि जिस तरह से हम लोग घर को clean रखते हैं उसी तरह से हमे roads को भी clean रखना चाहिए। इधर उधर हम कहीं पर भी कोई trash नहीं डालना चाहिए। इसी तरह से जब दीवाली आती है तो हम लोग हैं कि बहुत सारी shopping होती है,
लोग gifts देते हैं तो बहुत सारे wrappers इकट्ठा हो जाते हैं। उस तरह के waste को भी आपको properly manage करना बच्चों को सिखाना चाहिए। अगर कोई चीज़ recycle हो सकती है तो उसको अलग आप रखें और जो चीज़ waste जा सकती है उसको अलग कर दें। इससे बच्चों को, waste को कैसे segregate करके recycle करना है यह भी आप सिखा सकते हैं। क्योंकि आजकल trash disposal भी एक बहुत बड़ा issue है। अगर हम लोगों को environment को ठीक रखना है तो ये चीज़ भी सिखाना बच्चों को बहुत ज़रूरी है।
Environment Responsibility
दीवाली में सभी लोग और खासकर के बच्चे पटाखे छुड़ाना पसंद करते हैं क्योंकि दीवाली और fire crackers हमेशा एक साथ ही हम लोग उसको visualize करते हैं। ये अच्छा है कि बच्चे थोड़ा बहुत crackers भी enjoy करें। लेकिन उनको यह सिखाइए कि इससे environment में कितना pollution बढ़ जाता है। बच्चों से ही suggestion मांगे कि इस पर क्या करना चाहिए। जिससे enjoyment भी हो और साथ साथ environment पर भी बुरा असर ना पड़े।
इसके लिए आप green crackers ला सकते हैं. साथ में उनको थोड़ा encourage करिए कि वो Crackers को थोड़ा कम कर दे, और दूसरी भी activities में enjoy करें। जिससे environment में pollution कम हो।
इस तरह बच्चों के अंदर आप environment से related जो responsibility है उसको भी आप सिखा सकते है।
Value of Money- Parenting Tips :
दीवाली में आप बच्चों को value of money का भी lessons बहुत अच्छे से दे सकते हैं। दिवाली में घर की cleaning कराते हैं, gifts लेते हैं, घर का कुछ decoration का सामान आता है, खाने की चीजे आती है। इतनी चीज़ों के लिए आप एक budget बनाते है और उसके according ही आप खर्च करते हैं। इस activity में आप बच्चों को involve कर सकते हैं और उनको उनके level से आप समझा सकते हैं कि आपने इतना budget बनाया है। अब आपको किस चीज़ में कितना spend करना है और कितना करना चाहिए यह उनसे आप discuss कर सकते हैं। जैसे gifts लेनी है तो आप ऐसी gifts लीजिए जो कि आपके budget के beyond ना निकल रही हो। या आप ऐसी चीज़ें न ले आए जो useful न हो। इसी तरह से lighting आप इतनी न कर दे जो बाद में आपको लगे कि नहीं उतना नहीं करना था। shopping करने जाएं तो बच्चों को साथ में लेकर जाएं ताकि उनको यह बता सकें कि किस तरह से आप best deal ले सकते हैं। उतने ही खर्च में आप कैसे ज़्यादा अच्छी shopping कर सकते हैं।
इस तरह से अगर बच्चों को आप involve करेंगे तो आप देखेंगे कि इस celebration से आप money की value, बजटिंग और शॉपिंग तक सारी चीज़ें सिखा सकते हैं।
Concept of charity- Parenting Tips:
दीवाली बहुत अच्छा मौका है जब आप बच्चों को charity के concept को introduce कर सकते हैं। जब आप budget बना रहे हैं तो कुछ एक portion आप charity के लिए भी निकाल सकते हैं। उससे क्या होगा कि बच्चों को यह भी idea लगेगा कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके पास enjoy करने के लिए उतनी चीज़ें नहीं हैं। आप अपने portion में से अगर उसको भी थोड़ा सा दे देंगे तो आप उनको भी खुश कर सकते हैं। ये करने से बच्चों को बहुत अच्छा लगेगा।
इसके बहुत ज़्यादा benefits हैं। बच्चे responsible हो जाते हैं उनके अंदर gratitude की feeling आती है। Inner strength strong होती है। inner happiness आती है। साथ में उनकी खुद की self esteem भी ऊपर हो जाती है क्योंकि वो important feel करते हैं। उनको ऐसा feel होता है कि वह किसी की help कर सकते हैं।
इसलिए आप अपने बजट में से थोड़ा सा ज़रूर कुछ निकालिए जो कि आप ऐसे लोगों को दे जिसको actually में उसकी ज़रूरत हो। इस काम में आप बच्चों को ज़रूर involve करें, उन्हें बहुत अच्छा लगेगा।
Conclusion – Valuable Parenting Tips
ये कुछ tips हैं जो आप अगर आप करते है और बच्चों को celebration के साथ में सिखाएंगे तो आप देखेंगे कि साल दर सालबच्चों के अंदर ये बहुत deep rooted हो जाएंगी। अगर ऐसी बातें बचपन में सिखाई जाये तो वह life long चलती हैं। ये उनके लिए हमेशा के लिए बहुत अच्छा role play करेंगे। तो इसका ध्यान रखें।